What is success in hindi? सच्ची सफलता क्या है?
जब भी success की बात आती है तो अधिकतर लोगों के दिमाग में सबसे पहले ढेर सारा पैसा ही आता है।
उनका मानना है कि जिसके पास खूब सारा पैसा है वो successful है। लेकिन ये पूरी तरह से सही भी नहीं है ऐसा कोई जरूरी नहीं है कि किसी के पास खूब सारा पैसा है तो वो successful है। हां अगर कोई अपनी मेहनत और ईमानदारी से पैसे कमा कर अमीर बनता है तो वो successful है। पर जिसे बिना कुछ किए ही अपने बाप की करोड़ों की संपत्ति मिल गई हो क्या हम उसे successful कहेंगे? नहीं! क्यूंकि सफलता इस बात पर निर्भर नहीं होती है कि हमारे पास क्या है बल्कि इस बात पर निर्भर होती है कि हमने उसे पाने के लिए क्या किया है।
What is success in hindi ?
Success का सबसे सीधा और सरल definition की बात करें तो अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना ही success है। पर लक्ष्य भी ऐसा होना चाहिए जिसे प्राप्त करना success कहा जा सके। नहीं तो ये आपके लिए सफलता हो सकती है पर हकीकत में ये न ही success है और न ही ये आपको successful बना सकता है। जैसे:- आज दोस्तों के साथ घूमना मेरा लक्ष्य हो सकता है जिसे पूरा करने में मैं सफल हो सकता हूं पर इससे मैं successful नहीं बन सकता हूं।
लक्ष्य कई प्रकार के हो सकते हैं।
1. Personal goals :- जैसे health care, weight gain or weight lose करना, दोस्तों के साथ घूमना etc. ऐसे goals को पूरा करना भी success है पर सिर्फ खुद के लिए। इन goals को पूरा कर के आप successful लोगों की लिस्ट में सामिल नहीं हो सकते हैं। लेकिन ये success आपको successful बनने में मदद जरूर कर सकते हैं।
2. Family goals
3. Financial goals
4. Spiritual goals
5. Social goals
6. Career goals
7. Educational goals
8. physical goals etc.
सफलता सिर्फ अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने या अमीर बनने तक सीमित नहीं है बल्कि सफलता इससे कहीं अधिक व्यापक विषय है। हर इन्सान का कुछ दायित्व होता है - खुद के प्रति, परिवार के प्रति, रिश्तेदारों के प्रति, दोस्तों के प्रति, समाज के प्रति, देश के प्रति, मानवता के प्रति इत्यादि। यदि कोई व्यक्ति अपने इन दायित्वों को सफलतापूर्वक पूर्ण करता है तो वह निस्संदेह एक सफल व्यक्तित्व है। जैसे :- यदि एक व्यक्ति अपने बेटे और बेटियों के प्रति अपने दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वाह करता है तो वह एक पिता के रूप में सफल है। यदि एक व्यक्ति समाज के प्रति अपने दियात्वो का सफलता पूर्वक निर्वाह करता है तो वह समाज के नागरिक के रूप में सफल है।
वास्तव में सफलता क्या है?
अब बात करें कि सच्ची सफलता क्या है तो अपने दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वाह करना और अपने निर्धारित लक्ष्यों को सफलता पूर्वक प्राप्त करना ही सफलता है।
सामान्यतः हमारा लक्ष्य धन और प्रसिद्धि पाना होता है जिसे पा कर हम खुद को सफल मानते हैं। यह सफलता तो है पर अधूरी। अगर कोई इन्सान अपने जीवन में ये सभी चीजें हासिल कर लेता है पर अपने बेटे - बेटियों को अच्छे संस्कार नहीं दे पाता है तो क्या वह सही मायनों में सफल है?
नहीं ! उसकी सफलता अधूरी है क्योंकि वो एक पिता के रूप में असफल हो गया। इसलिए वास्तविक सफलता वही है जिसमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ हम अपने दायित्वों को भी पूरा करें।
आशा करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल what is success in hindi पसंद आया होगा।
धन्यवाद!



